मुंबई शेयर बाजार में पिछले छह सत्रों से चल रही तेजी बीते मंगलवार को थम गई। देश की जानी-मानी कंपनी इंफोसिस का शेयर 17 प्रतिशत गिर गया, जिसके कारण सेंसेक्स भी लुढ़ककर 355 अंक पर बंद हो गया। इससे कंपनी के शेयर को करीब ₹53 हजार करोड़ का घाटा हुआ। दरअसल, कंपनी के शेयर में गिरावट की वजह कंपनी के उच्च अधिकारियों पर लगे अनियमितता के आरोप हैं।