रेमो डिसूजा जल्द ही हो सकते हैं गिरफ्तार

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के लिए बुरी खबर है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पुलिस का एक खास दल मुंबई रवाना होगा। रेमो के खिलाफ 2016 में दर्ज धोखाधड़ी के एक कथित मामले में जिला अदालत ने गैर-जमानती वांरट जारी कर  पुलिस को आदेश दिया है कि वह रेमो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके अदालत में पेश करे।