नोबेल पुरस्कार हर साल अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, मेड़िसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। इन पुरस्कारों की स्थापना रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबेल के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई थी। अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन के नाम कर दिया जाए और इन पैसों से नोबेल पुरस्कार दिया जाए। नोबेल पुरस्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन देखता है जिसकी स्थापना 1900 में हुई थी। हर नोबेल पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।