बॉलीवुड़ की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण महाभारत की ‘द्रौपदी’ के किरदार को बड़े परदे पर पेश करने जा रही हैं। महाभारत की पौराणिक कथा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा, जिसमें दीपिका मुख्य भूमिका निभाएँगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार महाभारत की कहानी को ‘द्रौपदी’ के नजरिए से जनता के सामने पेश किया जाएगा।