
पुडुचेरी विधानसभा (Puducherry Assembly) के अध्यक्ष ई आर सेल्वम (Embalam R Selvam) को दिल का दौरा पड़ने पर आज यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधानसभा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सेल्वम को इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेल्वम के अस्पताल में भर्ती होने पर विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही उपाध्यक्ष पी राजावेलू संभाल रहे हैं। विधानसभा आने से पहले सेल्वम को छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।























