
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 24,879 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक के, एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले हैं। वहीं एक दिन में 487 मरीजों की मौत हो गई है। अब देश में कुल 7,67,296 मामले हो चुके हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या 21,129 हो चुकी है तथा इस बीमारी से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,76,378 हो चुकी है। देश में इस समय 2,69,789 मामले सक्रिय हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र मेंं पिछले 24 घंटों में 6,603 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले 2,23,724 हो चुके हैं, जिसमें से 1,23,192 लोग ठीक हो चुके हैं और 9,250 की मौत हो चुकी है।
‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतें, घर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखे।























