
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर को हुई भयानक घटना के बाद आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। यह टीम आज घटना में पीड़ित हुए छात्रों से मुलाकात कर उनका बयान दर्ज करेगी। विश्वविद्यालय की कुलपति नज़मा अख्तर ने जामिया नगर थाने में और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी इस बर्बरतापूर्ण घटना के लिए शिकायत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद एनएचआरसी की टीम जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का दौरा भी करेगी और वहाँ के हालातों का जायजा लेगी।























