
उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 1200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों द्वारा धारा-144 का उल्लंघन करने के लिए उन पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें 500 से अधिक महिलाएँ और 700 पुरुष शामिल हैं। इसके बाद भी राज्य में विरोध-प्रदर्शन जारी है।























